फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fraud of 1.20 lakh rupees on the name of employment

फर्जी वीजा व एयर टिकट थमाकर 1.20 लाख रुपये ठगे

Thu, 12 May 2016 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
fraud of 1.20 lakh rupees on the name of employment
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
बहराइच। शहर के मोहल्ला गुलामअलीपुरा निवासी एक बेरोजगार युवक को सऊदी अरब में डीजल पंप कारीगर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने ठग लिया। फर्जी वीजा और फर्जी हवाई टिकट थमा कर उससे एक लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


युवक को जिस दिन सऊदी अरब के लिए रवाना होना था उसी दिन वीजा तकनीकी खामी बताकर कुछ दिन और रुकने को कहा। इस पर युवक को शक हुआ तो उसने वीजा और टिकट को चेक कराया तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन


इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दरगाह थाने की पुलिस को दिया है। 

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गुलामअलीपुरा निवासी एजाज अहमद ने बताया कि वह डीजल पंप का कुशल कारीगर है लेकिन पूंजी न होने के चलते बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज का कहना है कि वह 6 माह पूर्व जब रोजगार की तलाश में था तभी फखरपुर के सरायकाजी वजीरगंज निवासी महफूज अहमद और नियाज अहमद मिले। इन दोनों ने सऊदी अरब में डीजल पंप कारीगर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

यह भी कहा कि उनके मुंबई के एक मित्र के पास डीजल पंप कार्य का वीजा है, जो एक लाख बीस हजार रुपये में मिल जाएगा। एजाज उनकी बातों में फंस गया और फिर दोनों ने लखनऊ स्थित एक मेडिकल सेंटर में उसका मेडिकल परीक्षण करवाया। 

महफूज और नियाज ने वीजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करने के लिए पहले 65 हजार रुपये मांगे। लोगों से उधारी लेकर एजाज ने महफूज को रकम दी। एजाज का कहना है कि उसी दौरान महफूज ने दीवानी कचहरी से वीजे की कीमत व डीजल के काम की तनख्वाह 65 हजार रुपये होने समेत अन्य शर्तों का हलफनामा तैयार करवाकर उस पर हस्ताक्षर भी करवाया और पासपोर्ट ले लिया।

कहा कि मुंबई हेड ऑफिस से वीजा और पासपोर्ट भेज दिया जाएगा। उसे वीजा व पासपोर्ट ई-मेल से भेज दिया गया। साथ ही, 15 मई 2015 को सऊदी अरब जाने के लिए एयर टिकट का खर्चा 55 हजार रुपये मांगा। इसके बाद 21 जून 2015 को मुंबई से वाया शारजाह, दम्माम सऊदी अरब का टिकट दिया गया। 

एजाज का कहना है कि जब वह मुंबई के लिए रवाना होने वाला था तभी महफूज ने फोन कर तकनीकी खामी बताई। यह भी बताया कि उसका पासपोर्ट फंस गया है। कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।

एजाज का कहना है कि महफूज के फोन करने पर उसे शक हुआ तो उसने ई-मेल पर भेजे गए वीजा और एयर टिकट को चेक कराया तो दोनों फर्जी निकले। पता चला कि टूरिस्ट वीजा को व्यावसायिक वीजा बनाकर उसे भेजा गया है, जबकि एयर टिकट पर भी उसका नाम फर्जी तरीके से डाला गया था। उस नंबर पर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम टिकट जारी था। 

फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद एजाज ने अपने अधिवक्ता मो. कलीम हाशमी के द्वारा दरगाह थाने में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई करते हुए दरगाह थानाध्यक्ष को फर्जीवाड़े का केस दर्जकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


कोर्ट के आदेश के अनुरूप करेंगे कार्रवाई

बहराइच। दरगाह शरीफ थाने के प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी का कहना है कि अभी ठगी के शिकार युवक के मामले में कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली है। आदेश की प्रति मिलने पर कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए आदेश के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed