फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   four burnt, one dead

दंपती समेत चार झुलसे, पत्नी की मौत

Tue, 15 Mar 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 15 Mar 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। निमिहारा गांव निवासी एक महिला दोपहर खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को बचाने में उसका पति भी झुलसा है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं खैरीघाट क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी भाई-बहन भी अग्निकांड का शिकार हुए हैं। सभी को उनके परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है।  

नानपारा कोतवाली अंतर्गत निमिहारा गांव निवासी अनीता (30) सोमवार देर शाम खाना बना रही थी, तभी तेज हवा से चिंगारी भड़क उठी और उसके कपड़ों में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, लपटों ने उसे अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


अनीता की चीख पुकार सुनकर उसका पति गिरीश बचाने दौड़ा। लपटों को बुझाने की जद्दोजहद में गिरीश भी झुलस गया। जबकि अनीता गंभीर रूप से झुलसी है। परिवार वालों ने दंपती को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अनीता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


उधर, खैरीघाट थाना अंतर्गत एकघरा गांव निवासी फारुक की बेटी खुशनुमा (7) व बेटा अहमद रजा (5) घर में अचानक लगी आग की लपटों में घिरकर झुलसे हैं। फारुक के घर में भी चूल्हे की चिंगारी से आग लगी। खुशनुमा व अहमद को जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों करीब 30 फीसदी झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed