फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Former pradhan murdered, one arrested

पूर्व प्रधान की हत्या, प्रधान का पति गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में नाला निर्माण का विरोध करने पर शनिवार एक पूर्व प्रधान की मौजूदा प्रधान के पति व उसके साथियों ने हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान के पुत्र व वधू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र में ग्राम गोड़ारी निवासी आशाराम (70) पुत्र रंजन पासी पूर्व प्रधान थे। उनकी बहू रामप्यारी भी प्रधान रह चुकी है। मौजूदा ग्राम प्रधान रामकला के पति दर्शन लाल यादव उर्फ मुलायम यादव द्वारा गांव में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को नाली खोदी जा रही थी। आशाराम के घर के पास चौराहे पर गांव की बारात रुकती है।
विज्ञापन


इस पर आशाराम ने प्रधान पति से अंडर ग्राउंड नाली निर्माण कराने की बात कही। इससे इंकार करने पर आशाराम ने नाली के लिए जमीन खोदने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध प्रधान पति दर्शन लाल ने आशाराम को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया। इस पर दर्शनलाल ने अपने साथी भवानी व उसके पुत्र उमेश के साथ मिल कर आशाराम पर हमला कर दिया। जानकारी पर बचाने पहुंचे आशाराम के पुत्र जियालाल व जियालाल की पत्नी राम प्यारी को भी हमलावरों ने बुरी तरह मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में आशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जियालाल व रामप्यारी बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने जियालाल व रामप्यारी को सीएचसी गिलौला पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आशाराम के बड़े पुत्र श्याम मनोहर की तहरीर पर पुलिस ने दर्शन लाल, भवानी व उमेश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है।


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है। प्रभारी निरीक्षक गिलौला अवध नारायण यादव के मुताबिक प्रधान पति दर्शन लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed