फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   for saving some money, they lost their life

किराये के चंद रुपये बचाने में गंवा दी जान

Fri, 09 Oct 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 09 Oct 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए हादसे से पूरा बहराइच कांप उठा है। घर लौटने के लिए किराये का पैसा बचाने के चक्कर में गिट्टी लदे ट्रक पर सवार हुए और जान से हाथ धो बैठे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के घर वाले पहुंचे तो पूरा इलाका चीत्कारों से सहम उठा। इनके घरों में भी कोहराम मचा है।

मतदान के लिए घर लौटना इतना भारी पड़ जाएगा, ये किसी ने सोचा नहीं था। एनएच 28 पर तपेसिपाह गांव के सामने माह भर से पुलिया का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते कच्चा बाईपास मार्ग बनाया गया है। वाहनों के आवागमन के चलते खेत की मिट्टी धीरे-धीरे बैठ रही है।
विज्ञापन


घायल इंद्रसेन ने बताया कि ट्रक जब बाईपास से गुजर रहा था, तभी तेज का झटका लगा और ट्रक पलट गया। उसके बाद क्या हुआ, नहीं पता। आंख खुली तो अस्पताल में थे। वहीं, परसू अब तक बेहोश है। चैतू भी बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रसेन ने कहा कि परिवार काफी गरीब है। खेतीबाड़ी नहीं है, ऐसे में एक-एक पैसा सहेजना पड़ता है। उसने बताया कि लखनऊ से बहराइच आने का किराया 112 रुपये है लेकिन जो ट्रक या भारवाहक वाहन बहराइच की ओर आते हैं, वह सिर्फ 40 से 50 रुपये लेते हैं।


इंद्रसेन ने कहा कि गुरुवार रात 11 बजे के आसपास वह सभी पॉलीटेक्निक चौराहे पर इकट्ठा थे, तभी ट्रक आकर रुका। 50-50 रुपये पर बहराइच पहुंचाने की बात हुई। इस पर सभी ट्रक पर सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed