फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire in jungle

शिकारियों की फायरिंग से जंगल में लगी आग, वनस्पतियां राख

Tue, 15 Mar 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 15 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
fire in jungle
अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल से उठता धुआं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
नवाबगंज (बहराइच)। नेपालियों शिकारियों की फायरिंग से सोमवार रात अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल में आग लग गई। वन ग्राम समिति के सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज में नेपाली शिकारी वन्य जीवों का शिकार करने के लिए अक्सर घुसपैठ करते हैं। सोमवार रात भी जंगल में पहुंचे शिकारियों ने रेंज के निम्निहारा बीट में वन्यजीवों को मारने के लिए भरुआ बंदूक से फायरिंग की।
विज्ञापन


फायरिंग की चिन्गारी से जंगल में आग भड़क गई। हवा के कारण एक किलोमीटर परिक्षेत्र में आग फैल गई। बीट के कंपार्ट संख्या 13 में भी आग लग गई, जिससे वनस्पतियां जल गईं। सूचना पाकर पहुंचे वन समिति के सदस्यों व वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मियों ने बताया कि शिकारियों का दल शिकार करने के लिए जंगल में घुस आया था। लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है।  वनकर्मियों ने कहा कि शिकारियों को चिह्नित कर धरपकड़ की कोशिश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed