फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Finance company owner commits Suicide

फाइनेंस कंपनी के मालिक ने जान दी

Tue, 17 Jan 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Finance company owner commits Suicide
ट्रैक पर ‌म‌िला शव - फोटो : अमर उजाला
वर्षों पहले बंद हो चुकी एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर (माल‌िक ) ने मंगलवार तड़के ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। गबन के आरोप में जेल जा चुके डायरेक्टर पर अभी भी निवेशकों के रूपये बकाया थे। वह तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी की स्थिति में डायरेक्टर से परिवार ने भी किनारा कर लिया था। मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर में मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (56) पूर्व में लाइंस हाउसिंग नाम से फाइनेंस कंपनी का संचालन करता था। उसका कार्यालय गोंडा व लखनऊ में भी था।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि कंपनी में ढाई हजार से अधिक लोगों ने निवेश किया था लेकिन वर्ष 1992-93 में कई निवेशकों ने गबन का आरोप लगाते हुए लखनऊ में जितेंद्र सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। इस केस में जितेंद्र को जेल जाना पड़ा। इसके बाद कंपनी बंद हो गई। उसके हिस्सेदारों ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जितेंद्र सिंह के दो बेटों ने गाजियाबाद में निजी सेक्टर नौकरी कर ली। परिवार के अन्य लोगों ने किनारा कर लिया। कुछ निवेशक अभी भी तगादा कर रहे थे। आर्थिक तंगी से गुजर रहा जितेंद्र कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पड़ोसी बताते हैं कि सोमवार रात वह घर से निकला लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया।


सुबह गोंडा-मैलानी प्रखंड के मोहम्मदा नाला के निकट रेलवे ट्रैक पर जितेंद्र का शव मिला। दोनों पैर कटे हुए थे। जीआरपी एसओ रफी आलम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके भाइयों व परिचितों ने की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेब से 40 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के साथ परिजन भी जितेंद्र द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed