{"_id":"6a9428ddcebbc8cc7a0e831b","slug":"accused-arrested-for-slaughtering-bovine-animal-13-kg-of-meat-seized-dehradun-news-c-5-drn1008-1053899-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिषवंशीय पशु काटने का आरोपी गिरफ्तार, 13 किलो मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिषवंशीय पशु काटने का आरोपी गिरफ्तार, 13 किलो मांस बरामद
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने महिषवंशीय पशु काटकर उसका मांस बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 13 किलो संदिग्ध मांस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपने चार साथियों के साथ मिलकर कारगी में नदी किनारे महिषवंशीय पशु काटने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कारगी निवासी मुर्सलीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिषवंशीय पशु काटा है। इसके बाद उसका मांस काटकर अन्य के साथ मिलाकर बेचने के लिए घर लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने बिस्मिल्ला चौक, कारगी स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मुर्सलीन ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
घर की तलाशी में सफेद प्लास्टिक के कट्टे में करीब 13 किलो संदिग्ध मांस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कासिफ, नदीम, अनवर और कलीम के साथ मिलकर कारगी में नदी किनारे महिषवंशीय पशु काटा था। पशु के अवशेष नदी में बहाने की बात बताई। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्साधिकारी सुभाषनगर डॉ. नितिन बिष्ट को बुलाया। चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस को संदिग्ध बताते हुए प्रयोगशाला जांच के लिए दो नमूने सील किए। शेष मांस को नदी किनारे गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी मुर्सलीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के बताए अन्य चार साथियों की भूमिका की जांच कर रही है।