{"_id":"068ec61f3303abfb27be663031c6a46b","slug":"fight-for-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। भूमि विवाद को लेकर कोटवा गांव के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इससे मासूम बालिका समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायल युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। घायल युवक का आरोप है कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव निवासी सुत्तन (25) व गांव के फकीरे से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि फकीरे घर के पड़ोस में जबरन दीवार उठा रहे हैं, इससे रास्ता बंद हो गया है।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और थोड़ी देर में फकीरे ने सुत्तन पर हमला बोल दिया। यह देख सुत्तन के पक्ष के लोग दौड़े लेकिन फकीरे ने गुलाम अली, मासूम अली, इलियास, अजमत अली के सहयोग से सुत्तन और उसके पक्ष के शफी (60), राजू (22), ननकई (30), गुलबसा (2), शाकरुन (55) को लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
इससे सभी घायल हो गए। सुत्तन के सिर पर वार से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सुत्तन का आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल तो करवाया, लेकिन इलाज नहीं करवाया है। विरोधी पक्ष की तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया है। परिवार को जानमाल की धमकी मिल रही है।