{"_id":"5783d2224f1c1ba55313d72e","slug":"farmer-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच-गोंडा मार्ग पार करते वक्त सोमवार सुबह एक ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पयागपुर थाना अंतर्गत इंदिरापुर गांव निवासी राजेश उर्फ बब्बू मिश्र (45) पुत्र छेदीराम मिश्र सोमवार भोर नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे। वह गांव से कुछ दूर स्थित बहराइच-गोंडा मार्ग पार कर खेत जा रहे थे। तभी गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बब्बू को रौंद दिया।
हादसा देख आसपास के लोग दौड़े मगर तब तक चालक वाहन भाग गया। लहूलुहान बब्बू को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आसपास के थानों को दुर्घटना की जानकारी देकर अलर्ट किया गया है। हादसा करने वाले ट्रक को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।