{"_id":"57ded9694f1c1b190aa8263e","slug":"famili-abduct-due-to-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में परिवार को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति विवाद में परिवार को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति विवाद में शनिवार रात दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाकर अगवा कर लिया। उत्पात मचाते हुए मकान की दीवार ढहा दी। पड़ोसी व भाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चिलवरिया के निकट अपहरणकर्ताओं की कार को रोक कर परिवारीजनों को मुक्त कराया।
दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार हो गए। कोतवाली नगर के मोहल्ला मीराखेलपुरा निवासी राजेश निषाद मोहल्ला निवासी लल्लू सिंह के मकान में अरसे से किराये पर रह रहा है। मकान के मालिकाना हक को लेकर लल्लू सिंह और राजेश के बीच विवाद चल रहा है।
शनिवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी लल्लू सिंह के पुत्र पंकज साथी मनीष, सुशील व अन्य तीन लोगों के साथ राजेश के मकान पर जा धमके। उत्पात मचाते हुए दीवार ढहा दी। शोर सुनकर राजेश ने दरवाजा खोला तो कट्टे की नोंक पर उन्हें काबू में कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद घर में घुसकर सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। आसपास के लोग शोर सुनकर जगे तो असलहा लहराकर उन्हें जानमाल की धमकी दी। सामान फेंकने के बाद राजेश, उनकी पत्नी व परिवार के चार अन्य सदस्यों को कट्टे की नोंक पर रात दो बजे कार में बिठाकर अगवा कर ले गए।
इससे मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। कुछ दूरी पर रह रहे राजेश के भाई सीताराम ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि खबर मिलते ही कोतवाली देहात, दरगाह व अन्य थानों को सजग किया गया।
घेराबंदी कर भोर में 3:30 बजे अगवा परिवारीजनों की कार को कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के निकट रोका गया। लेकिन कार में सवार मुख्य आरोपी पंकज सिंह मौके से फरार हो गया। उसके साथी मनीष व सुशील को दबोच लिया गया है।
अगवा राजेश व उनके परिवार को मुक्त करा लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि राजेश के भाई सीताराम की तहरीर पर घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पकड़े गए मनीष और सुशील को जेल भेज दिया गया है।