फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Engagement in the day, at night shot dead

दिन में हुई सगाई, रात में गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Mar 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 06 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Engagement in the day, at night shot dead
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा के नगर अध्यक्ष की बोलेरो चालक की रविवार को दिन में नानपारा में सगाई हुई। शाम को वह बोलेरो को बुकिंग पर लेकर रुपईडीहा चला गया, जहां से लौटते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश बोलेरो लेकर भाग गए। सुबह चालक का शव दरगाह थाना क्षेत्र में आसाम रोड पर रवींद्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज के सामने पड़ा मिला। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि बोलेरो को लूटने के उद्देश्य से युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज गुल्लावीर काशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंबर 27 निवासी इरफान (24) पुत्र साबिर अली सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अली की बोलेरो का चालक था। हाल ही में इरफान का रिश्ता नानपारा से तय हुआ था। जिसके चलते रविवार को इरफान परिवारीजनों के साथ अपने सगाई कार्यक्रम में नानपारा गया था
विज्ञापन


वहां पर शाम चार बजे कार्यक्रम खत्म होने पर उसने बुकिंग पर सवारियों को रुपईडीहा ले जाने की बात कही। इसके बाद वह परिवारीजनों को नानपारा में छोड़कर बहराइच चला आया। यहां से सवारी लेकर वह रुपईडीहा गया। रात आठ बजे सगाई कार्यक्रम में गईं इरफान की मां गुड़िया व अन्य परिवारीजन जब बहराइच के लिए रवाना हुए तो मां ने फोन कर इरफान से हालचाल पूछा। इस पर इरफान ने रुपईडीहा से देर रात घर लौटने की बात बताई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने समझा कि मोबाइल डिस्चार्ज होगा, लेकिन देर रात तक इरफान के न लौटने पर सुबह खोजबीन शुरू हुई। तभी दरगाह थाना क्षेत्र में आसाम रोड पर रवींद्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज के सामने इरफान का लहूलुहान शव पड़ा होने की सूचना परिवारीजनों को मिली। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

इरफान के सिर और पेट में दो गोलियां लगी थीं। जिससे लग रहा था कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। मौके से बोलेरो गायब थी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक एहतराम जैदी, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र भी मौके पर पहुंचे।

लिस के मुताबिक बोलेरो लूटने के उद्देश्य से इरफान की हत्या की गई है। मां गुड़िया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी का कहना है कि मृतक के मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। 

इरफान के सगाई व निकाह कार्यक्रम की तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। लेकिन उसकी मौत से परिवार की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। मां गुड़िया के अलावा घर में उसकी छोटी बहन व पांच छोटे भाई हैं। इरफान की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब हो कि पिता की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। 


मामा मुश्ताक ने बताया कि परिवार काफी गरीब है। इरफान पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वह टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। छोटी बहन का निकाह हाल ही में इरफान ने किया था। जबकि अभी घर में पांच छोटे भाई हैं। जिनकी पढ़ाई व अन्य खर्च इरफान उठाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed