फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Doctor's molestation to ladies in district hospital

जिला अस्पताल में महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

Sat, 22 Jul 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 22 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Doctor's molestation to ladies in district hospital
जिला अस्पताल में कहासुनी करता चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
जिला महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती प्रसूता को शुक्रवार देर रात तेज दर्द होने लगा। उसका पति इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर को बुलाने गया तो चिकित्सक ने देखने के लिए शुल्क लिया। वार्ड में पहुंचने पर पति को पानी लाने भेज दिया। फिर प्रसूता से छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता शुरू कर दी। पति लौटा तो डॉक्टर की हरकत देख सकते में आ गया।
विज्ञापन


विरोध करने पर चिकित्सक ने महिला के पति की पिटाई कर दी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। लोग मौके पर पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें धमकी दी। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों का मोबाइल छीनने की कोशिश की। रात दो बजे तक हंगामा चला। इस मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़छाड़ और घूस लेने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला को शुक्रवार को परिवारीजनों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर ऑपरेशन के द्वारा महिला ने बेटी को जन्म दिया। रात करीब नौ बजे महिला को असहनीय पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला के पति ने अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा से चलकर पत्नी को देखने की गुहार लगाई। महिला के पति का कहना है कि चिकित्सक नशे में था। उसने जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद 200 रुपये की मांग की। पति ने 200 रुपये दिए तो चिकित्सक प्राइवेट वार्ड नंबर सात में भर्ती महिला को देखने पहुंचा। इस दौरान डॉक्टरों ने प्यास लगने की बात कहकर पानी लाने के लिए महिला के पति को वार्ड से बाहर भेज दिया।

पति का कहना है कि जब वह पानी लेकर लौट रहा था, तभी पत्नी की चीख सुनाई दी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तो चिकित्सक पत्नी से छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता कर रहा था। विरोध करने पर चिकित्सक ने पति की पिटाई कर दी। शोर सुनकर वार्ड इंडोर सेक्शन में भर्ती मरीजों के तीमारदार मौके पर पहुंच गए।

अस्पताल के बाहर मौजूद महिला के पति के मित्र भी आ गए। हंगामे की स्थिति बन गई तो चिकित्सक ने जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद अभिषेक और गौरव का मोबाइल छीनकर अपशब्दों का प्रयोग किया। रात दो बजे तक हंगामे की स्थिति रही। सूचना पाकर एसपी सिटी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी व कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को काबू में किया। 

घटना के मामले में रात में ही पीड़ित पक्ष कोतवाली में केस दर्ज कराने पहुंचा तो वहां मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि डॉक्टर की भी अप्लीकेशन मंगा लो तब केस दर्ज होगा। इस मामले से डीएम को अवगत कराया गया। डीएम के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को दोपहर बाद पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़छाड़ और घूस लेने का केस दर्ज किया। 

जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा से जब रात में ही उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार हूं। मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। हालांकि इसके बाद चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें महिला के पति पर अभद्रता करने, सरकारी काम में व्यवधान डालने, जानमाल की धमकी देने आदि के आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।


सीएमओ डॉ. अरुण पांडेय ने कहा कि रात में महिला अस्पताल में हुई घटना की जानकारी मिली है। महिला के पति द्वारा चिकित्सक पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। मामले की जांच चल रही है। डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़ित पक्ष का भी बयान लेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed