{"_id":"5730be374f1c1b16169199e6","slug":"dead-body-of-woman-found-in-shrawasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूर में गड़ी मिली विवाहिता की लाश, ससुरालीजन फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूर में गड़ी मिली विवाहिता की लाश, ससुरालीजन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
बनजरही गांव में महिला की लाश मिलने के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र के बनजरही निवासी एक विवाहिता का शव सोमवार को गांव के बाहर घूर के नीचे गड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। बहन की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घूर खुदवा कर लाश बाहर निकाली लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बहन ने ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताई है। महिला के ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर महिला के पति, सास और देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार प्रांत की निवासी रूबी (21) का विवाह ग्यारह माह पूर्व इकौना के बेलहा राघव के मजरा बनजरही निवासी दुर्गा पुत्र नीबर से हुआ था। रूबी की बहन आरती की शादी भी बनजरही निवासी राधेश्याम से हुई है। आरती रूबी की जेठानी भी लगती है।
विज्ञापन
करीब दस दिन से रूबी लापचा था। आरती उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर आरती कूड़ा फेंकने गई तो घूर के ढेर से गंध सी आई। उसने इसकी खबर इकौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी विजय पाल सिंह, एसओ हरी सिंह ने घूर को खोदवाया तो उसमें से रूबी की सड़ी हुई लाश बरामद हुई।
पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतका के ससुरालीजन गांव छोड़कर फरार है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह बताते हैं कि आरती की तहरीर पर रूबी के पति दुर्गा, सास व देवर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।