फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dead body of nepali found in bahraich

खेत में मिला नेपाली युवक का शव

Mon, 06 Jul 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 06 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
नानपारा में सिंचाई कॉलोनी संख्या तीन के पास एक व्यक्ति के खेत से सोमवार सुबह नेपाली युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी जेब में मिले एक पत्र से युवक की पहचान हुई। यह पत्र गुजरात के एक होटल मैनेजर के नाम है। पत्र पढ़ने से लग रहा है कि युवक नौकरी न मिलने से आहत था।
विज्ञापन


उसने आत्महत्या की है या हत्या, इसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम हाड़ा बसेहरी परिक्षेत्र स्थित कॉलोनी से कुछ दूरी पर बजरंग मिश्रा का खेत है। इस खेत में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने मौके पर पहुंचकर युवक के कपड़ों को खंगाला तो एक पत्र बरामद हुआ। यह पत्र गुजरात के कच्छ स्थित होटल इंपायर गांधी धाम के मैनेजर के नाम है, जिसमें उसने वेटर की नौकरी न मिलने पर निराश जतायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में युवक ने लिखा था कि वह अंग्रेजी में बातचीत कर लेता है, फिर भी बेरोजगार है। ऐसे में किसी भी तरह नौकरी मिलनी चाहिए। अन्यथा घर का खर्च नहीं चल पाएगा।

पत्र में लिखे होटल के पते को देखकर नानपारा पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क साधकर होटल के मैनेजर से बातचीत की तो पता चला कि मृतक का नाम लीलाराम राना भट्ट है।

वह चार दिन पूर्व गुजरात में था। शराब के नशे में वेटर की नौकरी मांगने होटल पर गया था। इस पर उसे मैनेजर ने नौकरी पर रखने से इन्कार कर दिया था। उसके पास से एक और कागज मिला, जिसमें उसका नाम सिकंदरा मंद लिखा हुआ है।


अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्थान नेपाल का कोई क्षेत्र है, जहां का युवक निवासी होगा। प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तफ्तीश की जा रही है। नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा    जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed