फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cycle scam investigation started

साइकिल घोटाले की जांच शुरू

Tue, 27 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग व दलालों की मिलीभगत से मजदूरों को वितरण के लिए आईं साइकिलें बेचने वालों व उनके मददगारों पर प्रशासन का चाबुक चलेगा। डीएम ने सोमवार को पत्र जारी कर श्रम पंजीयन के लिए फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों व ठेकेदारों से ईपीएफ व अनुभव के कार्यकाल की मजदूरी खातों में वसूली का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही श्रम आयुक्त को मामले की जानकारी देते हुए व्यापक जांच की संस्तुति की है। श्रम विभाग से मजदूरों को वितरण के नाम पर साइकिलें बिकने का खुलासा होने पर अब प्रशासन दलालों व अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने वालों पर शिकंजा कस रहा है।
विज्ञापन


श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए जिले के कई ईंट भट्ठों ने पांच हजार से अधिक फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी किए हैं। जबकि लगभग 800 प्रमाणपत्र ऐसे ठेकेदारों ने जारी किए हैं, जिनके पास पूरे वर्ष 90 दिन तक कोई काम ही नहीं रहा। ऐसे ईंट उद्योग संचालकों व ठेकेदारों से अनुभव प्रमाणपत्र वाले मजदूरों के ईपीएफ कटौती, अनुभव प्रमाणपत्र वाले कार्यकाल में मजदूरों के खाते में भेजी गई मजदूरी का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही साइकिल घोटाले की प्रदेश स्तर पर विस्तृत जांच के लिए डीएम ने श्रम आयुक्त को पत्र भी लिखा है। इसमें साइकिल घोटाले के साथ-साथ फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वालों व मजदूरों की साइकिलें बिचौलियों के माध्यम से खरीदने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। 

जिलाधिकारी नितीश कुमार का कहना है कि, श्रम विभाग के साइकिल वितरण में अनियमितता की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति इस बात पर विशेष ध्यान रखेगी कि जिन संस्थाओं द्वारा अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया गया है।


वह ईपीएफ इत्यादि जमा कर रही हैं या नहीं। यदि नहीं कर रहीं हैं तो संबंधित संस्था पर भी कार्रवाई की जाएगी। यदि प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए तो लाभार्थी पर भी कार्रवाई होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed