फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Custom sergeant and drive died in road accident

वाहन भिड़े, कस्टम हवलदार व चालक की मौत

Sat, 06 Aug 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर शनिवार सुबह कार और पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कस्टम हवलदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा से बहराइच के मध्य टैक्सियों के रूप में कारों का संचालन होता है। शनिवार सुबह एक कार (यूपी32डीएन-1825) यात्रियों को लेकर बहराइच की ओर जा रही थी। रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर जैतापुर नहर के निकट बहराइच से रुपईडीहा की ओर जा रही पिकअप (यूपी42टी-6871) और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पेड़ से जा टकराई। पिकअप वाहन पलट गया। चीख पुकार मच गई। कार में सवार चालक मुन्ने बाबू खान (37), कस्टम हवलदार विनोद कुमार तिवारी (38) निवासी उतरौला बलरामपुर, क्लीनर बलराम यादव (38), राजेश कुमार (36) निवासी नानपारा समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज पहुंचाया जहां उपचार के दौरान कार चालक मुन्ने बाबू और कस्टम हवलदार विनोद कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


इस दौरान कस्टम हवलदार विनोद ने दम तोड़ दिया। वह रुपईडीहा स्थिति कस्टम कार्यालय से अपने घर जा रहा था। कार चालक की जिला अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। दोपहर बाद घायल बलराम और राजेश को भी डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed