फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   cross case in political conflict

आरोपी के चाचा ने दर्ज कराया क्रॉस केस

Mon, 05 Oct 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 05 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। ग्राम रसूलाबाद में शनिवार को हुए चुनावी संघर्ष के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। प्रत्याशी के बाबा की हत्या और हमले में वांछित एक आरोपी के चाचा ने भतीजे को अगवा करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


कहा है कि उसका भतीजा एक बीडीसी प्रत्याशी का प्रस्तावक था, जिसका विपक्षी विरोध कर रहे थे। भतीजे के विरोध पर विपक्षियों ने फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में मतृक के भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में पंचायत चुनाव के प्रचार व अन्य मामलों को लेकर शनिवार को संघर्ष हुआ था। इसमें जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी राजन सिंह के बाबा गुल्ले सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। सोमवार को मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी निराले सिंह ने हत्या और हमले का केस दर्ज कराने वाले गुल्ले सिंह के भाई हरीराम सिंह समेत पांच लोगों पर अपने भतीजे पवन सिंह को अगवा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। निराले सिंह का कहना है कि गांव निवासी सीमा सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही हैं।

शनिवार को सीमा को जरवल विकासखंड में नामांकन करना था। प्रस्तावक भतीजा पवन कुमार था। जब वह नामांकन कराने के लिए घर से निकला तो विपक्षी हरीराम सिंह ने अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ पवन को अगवा करने का प्रयास किया।

यह भी कहा कि उनका बेटा मनीष चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में वह सीमा का प्रस्तावक न बने। इसी बात का विरोध करने पर हरीराम और उनके सहयोगी भड़क उठे। सभी ने असलहों से फायरिंग कर दी, जिसमें पवन व अन्य सहयोगियों को भी चोटें आई।


निराले की तहरीर पर पुलिस ने हरीराम समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 308, 506 और सेवेन क्रिमिनल लॉ  अमेंडमेंड एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed