{"_id":"47d13e81880fa24faaea2a75e03d9cae","slug":"couple-beaten-by-the-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू विदा कराने गए दंपती को एसओ ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू विदा कराने गए दंपती को एसओ ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयापुरवा गायघाट निवासी एक दंपती ने बहू को विदा कराने के दौरान हुए विवाद के बाद एसओ खैरीघाट पर जबरन थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लात-घूंसों से पिटाई का भी आरोप लगा है। महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बहू को विदा नहीं कराने के लिए फर्जी आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम नयापुरवा गायघाट निवासी सगीर की शादी खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार निवासी कय्यूम की पुत्री शाहिदा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
काफी समय से वह मायके में रह रही थी। 22 जून को सगीर अपने पिता मोहर्रम अली व मां सकीना के साथ ससुराल पहुंचा था। यहां पर विवाद हो गया। विवाद के बाद मंगलवार को मामला थाने में पहुंचा।
जिस पर एसओ ने बहू को विदा कराने का दबाव बनाया। महिला सकीना का कहना है कि विवाद के एसओ छोटक यादव ने उसके पति व उसकी पिटाई शुरू कर दी।
थाने में शाम पांच बजे तक बिना कारण बैठाए भी रखा। इस मामले में महिला ने एसओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र सौंपा है।
इस मामले में बात करने पर एसओ छोटक यादव ने बताया कि मामला उनके सामने आया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लड़की को विदा नहीं कराना चाहते थे। जिसके लिए गलत तरीके से उनको मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने पिटाई आदि की बात से पूरी तरह से इंकार किया।