फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   conflicts in two parties, 8 injured including sub-inspector

रास्ते पर दीवार बनाने को लेकर संघर्ष, दरोगा समेत आठ घायल

Mon, 09 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
conflicts in two parties, 8 injured including sub-inspector
फखरपुर के ग्राम पट्टी कमालपुर में सोमवार को हुए संघर्ष के दौरान ढहाई गई विवादित दीवार व गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पट्टी कमालपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते के पास दीवार उठाने पर सोमवार सुबह कुछ लोग भड़क गए और दीवार ढहा दी। इस पर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


लोगों को शांत कराने पहुंचे दरोगा भी जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया है। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में दो थानों की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


मलावर पक्ष के पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले में एक पक्ष ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 37 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी दो सिपाहियों समेत 35 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पट्टी कमालपुर निवासी शिवकुमार सिंह और बांकेलाल के बीच अरसे से दीवार निर्माण का विवाद चल रहा है। शिवकुमार जहां दीवार का निर्माण करना चाहते हैं, वहीं पास में एक धर्मस्थल है। सार्वजनिक रास्ता भी है।

केलाल का कहना है कि दीवार के निर्माण से उनका रास्ता बंद हो जाएगा। आवागमन प्रभावित होगा। इस मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष समाधान दिवस में फखरपुर थाने भी पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने लीपापोती कर किनारा कस लिया।

उधर, रविवार रात शिवकुमार ने रातों-रात दीवार बना ली। सुबह रास्ते पर दीवार देख बांकेलाल और उसके सहयोगी भड़क उठे। बांकेलाल ने ठाकुर और मुनीजर समेत काफी संख्या में सहयोगियों के साथ सुबह 10 बजे के आसपास नवनिर्मित दीवार ढहाने पहुंच गए।

शिवकुमार पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी के बीच मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियारों और ईट पत्थर का प्रयोग हुआ। मारपीट के बीच ही दीवार भी ढहा दी गई। इसी बीच किसी ने थाने पर सूचना दे दी।

उपनिरीक्षक पप्पू यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बीच बचाव के दौरान हाथ में लाठी लगने से वह भी जख्मी हो गए। किसी तरह सभी को शांत कराया गया। हमले में शिवकुमार सिंह के साथ ही उनके भाई ध्रुवराज सिंह, धर्मराज सिंह, आरती सिंह, उमा सिंह, घर पर ठहरे रिश्तेदार विक्रम सिंह और अमीष सिंह घायल हुए हैं।

संघर्ष की सूचना पाकर फखरपुर और बौंडी थाने की पुलिस गांव में तैनात की गई है। शिव कुमार की तहरीर पर बांकेलाल, ठाकुर और मुनीजर को नामजद करते हुए अन्य 37 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

और एसपी ने हमलावर पक्ष के पांच को पकड़वाया

गांव में उत्पात मचाने के बाद बांकेलाल पक्ष के छह लोग एसपी के आवास पर दूसरे पक्ष द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाने पहुंच गए। इस पर एसपी ने मौके पर ही पांच लोगों को पकड़वाकर कोतवाली नगर भेजा। एसपी ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने दो सिपाही समेत 35 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

बांकेलाल पक्ष की ओर से उनकी मां मायावती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। मायावती का कहना है कि शिवकुमार पक्ष के लोग दीवार का निर्माण कर उसके मकान के आवागमन को रोकना चाहते हैं। इस मामले में न्यायालय से फैसला भी हो चुका है।


इसके बावजूद कब्जा करने की नियति से विपक्षी दीवार का निर्माण कर रहे हैं। पौधरोपण कर रास्ता बंद कर रहे हैं। सोमवार को इसी का विरोध करने पर शिवकुमार और विजय बहादुर समेत लगभग 35 लोग मौके पर आ धमके।

उनके साथ थाने के दो सिपाही भी थे। सभी ने मारपीट कर घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घर में रखा जेवर, नकदी व अन्य सामान लूट ले गए। महिलाओं को भी मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed