फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   compitent damaged the car of DDC

डीडीसी सदस्य की कार पर हमला, 24 पर केस

Tue, 03 Nov 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 03 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य पद की विजेता सायरा बेगम की गाड़ी सोमवार रात विपक्षियों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


विरोध पर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। इस मामले में नौ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की है। सभी आरोपी फरार हैं।

जिला पंचायत सदस्य पद पर वार्ड संख्या 18 से सायरा बानो जीती हैं। वह अपने पति गुलाम जाकिर के साथ प्रमाण पत्र लेने जिला मुख्यालय आई थीं।

यहां प्रमाण पत्र लेने के बाद सायरा अपने पति और समर्थकों के साथ गाड़ी से देर रात घर लौट रही थीं। जब वह नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकहा सलारपुर गांव पहुंचीं तो समर्थकों ने जीत के जश्न में झूमते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह बात विपक्षी समर्थकों को नागवार गुजरी। इसी बात पर भड़के विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य सायरा की कार पर पथराव कर दिया।

सायरा के साथ मौजूद लोगों ने विरोध किया तो विपक्षी हमलावर हो गए। मारपीट भी हुई, जिसमें बटोही, मेराज और रईश समेत चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर रात में ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य सायरा के पति गुलाम जाकिर की तहरीर पर हमलावर अनस, अजमल, रिठाई, बुधई, अकबाल, फिरोज, कालिया, इब्राहीम और बौखल को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed