फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chhote Lal Sahu massacre disclosed

छोटेलाल साहू हत्याकांड का खुलासा

Tue, 29 Mar 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 29 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Chhote Lal Sahu massacre disclosed
पुलिस गिरफ्त में छोटेलाल साहू हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व रसूलपुर नहर से कई हिस्से में काटे गए शव की बरामदगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक की पत्नी व प्रेमी के साथ साले को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर रेल लाइन किनारे छिपाए गए पैर के अवशेष भी बरामद हुए हैं। साथ ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा व बोगदा फुटहा कालोनी से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली अंतर्गत ग्राम भंगहा बाजार निवासी छोटेलाल साहू का विवाह दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी संगीता पुत्री अशर्फीलाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद अनबन होने पर वह मायके में रहने लगी थी। इसी बीच उसके संबंध कोतवाली नगर के जोशियापुरा निवासी मेराज से बन गए। इस समय मेराज फुटहा कॉलोनी के आवास नंबर 223 में रह रहा था।
विज्ञापन


छोटेलाल का शव दो दिन पूर्व कोतवाली देहात के रसूलपुर में नहर के किनारे कई टुकड़ों में क्षत विक्षत हालत में मिला था। एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गोंडा मार्ग से मेराज, संगीता और उसके भाई सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर फुटहा कॉलोनी के आवास से हत्या में प्रयुक्त खून से सना गंड़ासा, बोगदा व शरीर के कुछ अवशेष को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे में देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा व निरीक्षक जयनरायन शुक्ला की अहम भूमिका रही है। एसपी सालिकराम वर्मा ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed