फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CBI investigated NRHM SCAM

दवाओं के सत्यापन को पहुंची सीबीआई टीम

Thu, 05 Nov 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 05 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीबीआई की चार सदस्यीय टीम वर्ष 2010-11 में खरीदे गए अलमेंडाजाल व आयरन की दवाओं का सत्यापन करने के लिए गुरुवार को जिले में पहुंची।
विज्ञापन


शहनाज बेगम की अगुवाई में आई टीम ने खरीद, वितरण का सत्यापन करने के लिए चिकित्सक, फार्मेसिस्ट सहित फील्ड वर्करों के भी बयान दर्ज किए।

एनआरएचएम के तहत वर्ष 2010-11 में मौजूदा सीएमओ परिवार कल्याण चमन प्रकाश द्वारा जिले में अलमेंडाजाल व आयरन की गोलियां खरीदीं थीं।

इनके खरीद व वितरण का सत्यापन करने के लिए जिले में शहनाज बेगम की अगुवाई में पहुंची चार सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना, भिनगा सिरसिया सहित जिले भर के सभी प्राथमिक व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में उस समय तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट व फील्ड वर्करों को तलब किया।

पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के प्रभारी डॉ. रजत सिंह, वहां तैनात एचबी सावित्री देवी, सेवानिवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट, भंगहा में तैनात डॉ. मदन लाल, डॉ. आर आर विश्वास, सिरसिया में तैनात चिकित्साप्रभारी डॉ. बृहस्पति नारायण वर्मा, फार्मेसिस्ट जेपी सिंह, मल्हीपुर में तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ. शेषवान गौतम, फार्मेसिस्ट जियाउद्दीन वर्तमान तैनाती सीतापुर का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


बयान के दौरान दवाओं की खरीद कितनी की गई। सीएचसी पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर यह दोनों दवाएं कब व कितनी मात्रा में भेजी गई। स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा दवाएं किसे व कितनी दी गई। इसका सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम अभी जिले में ही रुक कर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी, फील्ड स्टाफ सहित अन्य से पूछताछ कर सकती
है। अचानक सीबीआई के इस आगमन
से एनआरएचएम घोटाले के दौरान जिले
में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी,
फार्मेसिस्ट सहित फील्ड स्टाफरों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed