{"_id":"109c5f2e30f9cec837aba985f9f4bf41","slug":"case-will-be-filed-against-256-election-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर 256 मतदान कर्मियों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैरहाजिर 256 मतदान कर्मियों के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ग्राम पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में विकासखंड कैसरगंज, फखरपुर, जरवल एवं हुजूरपुर में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय 256 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश कार्मिक व्यवस्था प्रभारी सीडीओ ने दिए हैं।
कार्मिक व्यवस्था प्रभारी सीडीओ ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय 57 पीठासीन अधिकारी, 69 मतदान अधिकारी-प्रथम, 103 मतदान अधिकारी-द्वितीय तथा 27 मतदान अधिकारी-तृतीय अनुपस्थित रहे।
इसके चलते सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्यवाही करने के आदेश भी दिए गए हैं। सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं।