फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   boy died of HT line current, 17 injured

एचटी लाइन के करंट से बालक की मौत, 17 घायल

Mon, 11 Jul 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
boy died of  HT line current, 17 injured
हादसे के बाद एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के काजीपुरा मोहल्ले में विवाह से पहले द्वारपूजा के दौरान बारातियों के साथ चल रही रोड लाइट एक एचटी लाइन से छू गई। इस दौरान करंट की चपेट में आकर एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई और 17 लोग झुलसकर घायल हुए हैं। उनमें आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


नलकूप विभाग में आपरेटर के पद पर तैनात काजीपुरा निवासी रामविलास प्रसाद की पुत्री का विवाह रायबरेली में घसियारी मंडी निवासी संतराम के साथ तय हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार शाम बारात बहराइच पहुंची। जनवासे से रात करीब 10:30 बजे बाराती नाचते-गाते द्वारपूजा कार्यक्रम के लिए मंडप की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


काजीपुरा ट्रांसफार्मर चौराहे से सैयदबाड़ा के निकट गली में मुड़ने के दौरान बारात में शामिल रोड लाइट की सरिया ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई। इससे काजीपुरा निवासी कुंदन उर्फ मुन्ना (8) पुत्र कंधई करंट की चपेट में आ गया। उसकी झुलसकर मौत हो गई। 17 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें काजीपुरा मोहल्ला निवासी लुकमान (16), नौशाद (15),  इमरान अहमद (14), बशीरगंज मोहल्ला निवासी राहुल (13), शुएब (11), लखीमपुर जिले के संकटादेवी गांव निवासी घनश्याम (22), रानीपुर क्षेत्र के चाकूजोत गांव निवासी मुलायम (18), कोतवाली देहात क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी विनोद पाल (22) आदि गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बाराती पक्ष के बिट्टू (16), मुस्कान (14), निशा (10), राजीव (28), बाबू (20), अंकित (18), राधेश्याम (22) आदि मामूली रूप से झुलसे हैं। इस हादसे से वहां भदगड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


अस्पताल में रात से सोमवार तड़के तक लोगों की भीड़ जमा रही। एडीएम विद्याशंकर सिंह, एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी, सीओ एपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय आदि ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल लिया।

इस दौरान बालक के शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया। घायलों में बिट्टू, मुस्कान, निशा समेत पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed