फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bank friend shot, 1.30 lac rupees looted

बैंक मित्र को मारी गोली, लूटे 1.30 लाख रुपये

Tue, 25 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 25 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bank friend shot, 1.30 lac rupees looted
लूट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद बैंक के बाबागंज स्थित फ्रेंचाइजी पर रुपयों का वितरण करने के बाद सोमवार को दोपहर एक बैंक कर्मी रामनगर शाखा के फ्रेंचाइजी पर नकदी लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने रोक कर पहले चाकू मारा। फिर तमंचे से फायर झोंक कर 1.30 लाख रुपये लूट लिए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी पंकज वर्मा (24) बाबागंज में मकान किराये पर लेकर रह रहा है। वह इलाहाबाद बैंक में बैंक मित्र के पद पर काम करता है। बाबागंज और रामनगर बसंतपुर ऊदल गांव में इलाहाबाद बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा का भी संचालन करता है। सुबह पंकज ने बैंक से नकदी निकाली। बाबागंज स्थित फ्रेंचाइजी शाखा पर दोपहर तक ग्राहकों को नकदी का वितरण किया।
विज्ञापन


इसके बाद एक लाख 30 हजार रुपये बैग में रखकर वह रामनगर बसंतपुर ऊदल शाखा के लिए रवाना हुआ। पंकज बाइक से जब विशुनापुर गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने हाथ देकर उसे रोका। पंकज के रुकते ही एक युवक ने बाइक का तेल खत्म होने की बात कहकर पंकज से उसकी बाइक की चाबी मांगी। पंकज ने जैसे ही चाबी दी, तभी दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पंकज कुछ समझ पाता, तब तक तीसरे युवक ने कट्टे से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से पंकज सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। तभी बदमाश उससे नकदी भरा बैग लूट कर भाग गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पंकज को लहूलुहान हालत में बाबागंज पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। रुपईडीहा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed