{"_id":"5790fa264f1c1b5a3dc4b42b","slug":"aunt-cuts-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी ने दांत से काट ली नाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसी ने दांत से काट ली नाक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
शहर के छोटी बाजार में रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को अपनी बहन की बेटी की नाक दांत से काट ली। महिला बेटी के तलाक के लिए बहन की पुत्री पर शक कर रही थी। पुलिस ने घायल युवती की तहरीर पर मौसी व दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला छोटी बाजार निवासी नसीमुननिशां की पुत्री का विवाह नानपारा बाजार में हुआ था। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी का तलाक हो गया। तलाक के लिए नसीमुननिशां को अपनी बहन की बेटी बेबी पुत्री अरफाद पर शक था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।
गुरुवार सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच ही मारपीट होने पर नसीमुननिशां ने बेबी की नाक दांत से चबा डाला। इसके बाद बेबी अपने पति के साथ लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि बेबी की तहरीर पर उसकी मौसी व उसके दो मौसेरे भाइयों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। अभी सभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।