फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attempted rape case against Deputy Ranger

डिप्टी रेंजर पर दुष्कर्म के प्रयास का केस

Thu, 02 Jun 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज में जंगल के निकट भैंस चरा रहे एक किशोर से गत मार्च माह में डिप्टी रेंजर ने कुकर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो मामला न्यायालय पहुंचा। न्यायालय ने केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।
विज्ञापन


उसके तहत सुजौली पुलिस ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में कतर्नियाघाट रेंज के तहत गेरुआ नदी के किनारे मार्च माह में जंगल से सटे एक गांव का किशोर मवेशियों को चराने गया था।
विज्ञापन


उसी दौरान पहुंचे डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र ने किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया। किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। इस मामले में किशोर के पिता ने थाने पर तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले की सुनवाई करते हुए सुजौली पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए हैं। सुजौली पुलिस ने डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र के खिलाफ धारा 377, 511, 506 और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि मार्च माह में वन विभाग ने ग्रामीणों पर घेरकर मारने-पीटने और बंधक बनाने का आरोप लगाया था।


उसी दौरान डिप्टी रेंजर द्वारा किशोर के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया था। कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी आशीष तिवारी का कहना है कि डिप्टी रेंजर को आधा दर्जन ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारापीटा था। रायफल छीनने की कोशिश की थी। इस केस से बचने के लिए विपक्षियों ने साजिश रची है। इस मामले में विभागीय जांच पहले से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed