{"_id":"3aa919c864b83f362692735d8b5b0b33","slug":"attempt-to-suicide-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट पर युवक ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की डांट पर युवक ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बाबागंज निवासी एक युवक को देर तक सोने के चलते पिता ने गुरुवार सुबह डांटा तो युवक ने गुस्से में खुद को आग लगा ली।
जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज निवासी जिब्राइल (22) पुत्र रसूल खां को सुबह देर तक सोने के कारण परिवार के लोग टोकते थे।
गुरुवार सुबह फिर जिब्राइल लेटा हुआ देखकर पिता ने घर के कामकाज का हवाला देते हुए उसे फटकारा। इस पर भड़का जिब्राइल चारपाई से उठकर अपने कमरे में चला गया।
परिवार के सदस्यों ने समझा कि वह दिनचर्या निपटाने गया है लेकिन तभी उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली।
जिब्राइल की चीख पुकार सुनाई दी, तब परिवार के सदस्य दौड़े। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
आननफानन उसे पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिब्राइल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।