फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Attempt to kidnap innocent, fierce people

मासूम को अगवा करने का प्रयास, भड़के लोग

Tue, 21 Jul 2015 11:22 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
सलारगंज मोहल्ला निवासी एक बालिका को मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। हालांकि, बालिका की चीख पर लोग दौड़े तो बदमाश उसे छोड़कर बाग निकले। इसकी खबर फैलते ही लोग भड़क उठे और छावनी-चांदपुरा चौराहा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग बच्चों को अगवा करने की वारदातों से आक्रोशित थे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया, तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। एसओ ने इस मामले में तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज निवासी असलम की दस वर्षीय पुत्री शाहीन अपनी आठ   वर्षीय बहन के साथ मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान     काली अपाची बाइक से दो नकाबपोश युवक पहुंच गए। शाहीन को अगवा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश उल्टे पांव भाग निकले। इसकी भनक पाकर सैकड़ों की तादाद में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने छावनी चौराहा से चांदपुरा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर सीओ सिटी अनूप कुमार, दरगाह थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेंद्र कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी आदि मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोग शहर में बढ़ रही अपहरण की वारदातों के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित थे।

सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दरगाह एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed