{"_id":"2346b9b05ff9365426b4abc3932f0e20","slug":"ats-in-the-search-of-dr-shekh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. शेख की तलाश में जुटी एटीएस, एक को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. शेख की तलाश में जुटी एटीएस, एक को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/लखनऊ। बहराइच में सिमी की सक्रियता का खुलासा होने के बाद एटीएस टीम ने मंगलवार सुबह महाराजगंज बाजार के निकट से एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया है।
सिमी सदस्य बनाने की मुहिम चला रहे डॉ. एमएम शेख को तलाशने में भी एटीएस जुटी है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने अमर उजाला में खबर छपने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है।
अमर उजाला द्वारा मंगलवार के अंक में डॉक्टरी पेशे की आंड़ में डॉ. एमएम शेख नामक युवक द्वारा सिमी के सदस्य बनाने की कवायद की खबर का प्रमुखता से प्रकाशन के बाद मंगलवार भोर में एटीएस की टीम ने महसी क्षेत्र को खंगाला।
विज्ञापन
बौंडी थाने के एक पुलिसकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एटीएस की टीम ने महाराजगंज कस्बे के निकट से एक युवक को सुबह 6:10 बजे उठाया है। टीम युवक को साथ लेकर चली गई।
सूत्र बता रहे हैं कि टीम ने जिला मुख्यालय के आसपास भी पड़ताल की है। एडीजी एटीएस दलजीत चौधरी ने बताया कि एटीएस के साथ ही स्टेट इंटेलीजेंस को भी मामले की तह तक पहुंचने में लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोप है कि सिमी का सदस्य बनाने के लिए डॉ. शेख ने रुपये वसूले हैं, इसे भी ध्यान में रखकर शेख के खातों पर भी एजेंसियों की नजर है।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस कथित डॉ. एमएम शेख पर सिमी का सदस्य बनाने का आरोप लग रहा है, वह दो माह से लापता है। जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा।