{"_id":"6717becd668e748ac9e738b2f810d949","slug":"alert-on-indo-nepal-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में विस्फोट के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रांस में विस्फोट के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। फ्रांस में हुए सिलसिलेवार विस्फोट के बाद नेपाल सीमा पर आतंकी वारदात की आशंका प्रबल हो गई है। इसको देखते हुए गृह मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर दिया है।
एसएसबी के डीआईजी ने इसकी पुष्टि करते हुए रुपईडीहा सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया है। डीआईजी ने सभी अधिकारियों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले में कई लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद गृह मंत्रालय ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल ने भी भारतीय सीमा पर चौकसी तेज कर दी है। एसएसबी लखीमपुर सेक्टर के डीआईजी यूके बलोदी ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर आउटपोस्ट का जायजा लिया।
डीआईजी ने अलर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि आईएसआईएस आतंकी संगठन से जुड़े कुछ अन्य आतंकी संगठन नेपाल सीमा पर भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
इसी के मद्देनजर सीमा की सभी बीओपी का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को सीमा पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाली पुलिस ने जतायी आपत्ति
एसएसबी के डीआईजी यूके बलोदी के साथ नेपाल के पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक की। नेपाल के जमुनहा पुलिस चौकी के इंचार्ज विशुनगिरि ने भारतीय क्षेत्र से कम पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के वाहनों के भेजे जाने पर आपत्ति जताई।
इस पर डीआईजी ने कहा कि नेपाल में चल रहे मधेसी आंदोलन के कारण व्यापारी अपने वाहन व माल की सुरक्षा को लेकर आशंकित रहते हैं। इसमें भारत सरकार की ओर से कोई भी रोकटोक नहीं लगाई गई है।