फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Advocate shot in election revenge

चुनावी रंजिश में अधिवक्ता को मारी गोलियां

Sun, 19 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Advocate shot in election revenge
firing
देवरायपुर गांव निवासी एक अधिवक्ता पर रविवार देर शाम गांव से लौटते समय बलवापुर पुल के पास कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अधिवक्ता के पेट में दो गोलियां लगी हैं। डॉक्टरों ने वकील की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं, अधिवक्ता के भाई का आरोप है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र ने चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के बंजारी मोड़ निवासी बच्छराज यादव (45) महसी तहसील में अधिवक्ता हैं। उनका पैतृक गांव देवरायपुर हरदी थाना क्षेत्र में पड़ता है। अधिवक्ता बच्छराज यादव रविवार को सुबह मोटरसाइकिल से गांव गए थे। देर शाम वह नौतला मोड़ से होते हुए रामगांव की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बलवापुर पुल के पास अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान अधिवक्ता के पेट में दो गोलियां लगीं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने अधिवक्ता को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में अधिवक्ता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलने पर महसी के सीओ एपी सिंह, रामगांव थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात रामप्रकाश यादव अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी का कहना है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राममिलन यादव के पुत्र पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। सीओ महसी एपी सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed