{"_id":"24dc2f384fe08e18b237302a68e33efd","slug":"acmo-of-shrawasti-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला : श्रावस्ती के प्रभारी सीएमओ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरएचएम घोटाला : श्रावस्ती के प्रभारी सीएमओ निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती (ब्यूरो)। एनआरएचएम में दवा खरीद घोटाले में श्रावस्ती के एसीएमओ डॉ. एमएम खां को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसीएमओ पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2008-09 में गोंडा जिले में एसएमओ स्टोर रहते हुए यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ के साथ मिलकर आयरन कैप्सूल व एल्बेंडाजाल टेबलेट की काफी ऊंची दर पर खरीद की थी।
सीबीआई और एसटीएफ नई दिल्ली के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने मौजूदा समय श्रावस्ती में तैनात एसीएमओ डॉ. एमएम खां को निलंबित कर उन्हें एडी (अपर निदेशक) कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के नाम पर बीते चार वर्षों के दौरान जिले में हुए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
सीबीआई की ओर से अब तक इस मामले में अलग-अलग कई लोगों को दोषी मानते हुए मामले की एफआईआर गाजियाबाद की विशेष अदालत (सीबाआई) में दर्ज कराई जा चुकी है।
बताया जाता है कि सीबीआई की ओर से हाल में इसी मामले को लेकर एक पत्र स्वास्थ्य निदेशालय भेजे जाने के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने वर्ष 2008-09 में गोंडा में तैनाती के दौरान एसएमओ स्टोर रहे डॉ. एमएम खां को निलंबित कर दिया गया है।
डॉ. एमएम खां मौजूदा समय श्रावस्ती जिले में बतौर एसीएमओ तैनात हैं। निलंबन के बाद सोमवार को डॉ. एमएम खां ने अपर निदेशक कार्यालय पहुंचकर वहां अपनी जॉइनिंग दी।
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. उमाकांत वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव के आदेशों के तहत एसीएमओ श्रावस्ती को यहां जॉइन करा लिया गया है।