फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खेत गए किशोर की करंट लगने से मौत

खेत गए किशोर की करंट लगने से मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खेत गए किशोर की करंट लगने से मौत
खेत में करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन

फसल की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ में करंट प्रवाहित होने से हुआ हादसा
नित्यक्रिया के लिए गया था बद्री विशाल, बरवलिया गांव का मामला
राजीचौराहा (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार को सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत को गया था। वापस आते समय किशोर मक्के की निगरानी के लिए लगाए गए तार की बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा है। वह अपने घर का इकलौता था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी रामशंकर कटान पीड़ित हैं। वह इस समय अपनी तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ बंधे पर छप्पर रखकर निवास कर रहे हैं। सुबह रामशंकर का पुत्र बद्री विशाल (14) घर के निकट स्थित खेत में नित्यक्रिया के लिए गया था। खेत मालिक रामपाल ने गांव निवासी आज्ञाराम को खेत बंटाई पर दे रखा है। आज्ञाराम ने खेत में मक्के की फसल लगाई थी। उसकी सुरक्षा के लिए तार की बाड़ भी लगा रखी है। अवैध तरीके से इस बाड़ में करंट प्रवाहित कर दिया गया। जिसके चलते लौटते समय बाड़ के करंट की चपेट में आकर बद्री विशाल की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। जानकारी होने पर पिता व बहनें रोते-बिलखते मौके पर पहुंचीं। सूचना पाकर हरदी थाने की पुलिस और पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि बद्री विशाल अपने घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


इंसेट
डेढ़ दशक पूर्व हो चुकी है मां की मौत
मृतक के पिता रामशंकर ने बताया कि पुत्र जब तीन माह का था, तभी बीमारी के कारण उसकी मां की मौत हो गई थी। उन्होेंने किसी तरह पाल-पोषकर बड़ा किया था। लेकिन शायद नियति को बेटे का साथ यहीं तक मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed