{"_id":"59dd12674f1c1b98678b502f","slug":"51507660391-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ चराने गया युवक घाघरा में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भेड़ चराने गया युवक घाघरा में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी के किनारे भेड़ चरा रहा युवक अचानक नदी में गिर गया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक युवक डूब गया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
बौंडी थाना अंतर्गत गोलागंज गांव निवासी छंगा पाल (35) पुत्र कुंवारे पाल ने भेड़ पाल रखी हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे छंगा भेड़ों को घाघरा नदी के निकट स्थित मैदान में घास चरा रहा था। इसी दौरान कुछ भेड़ नदी की ओर चली गईं। इस पर छंगा नदी के किनारे पहुंच गया और अचानक घाघरा में गिर गया।
उसने शोर मचाया तो तट पर मौजूद लोग उस ओर दौड़े, लेकिन तब तक छंगा नदी में डूब गया। सूचना पर एसडीएम नागेंद्र कुमार, लेखपाल पुंडरीक पांडेय व बौंडी थानाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी गोताखोरों की टीम लेकर तट पर पहुंचे।
विज्ञापन
युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एसडीएम ने बताया कि नदी में गोताखोर उतरे, मौके पर 80 से 85 फीट पानी है। ऐसे में गोताखोरों को भी दिक्कत हो रही है। जाल मंगवाया गया है। जाल लगवाकर छंगा की तलाश की जाएगी।