फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   170 लीटर अवैध शराब व कई उपकरण बरामद

170 लीटर अवैध शराब व कई उपकरण बरामद

Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
170 लीटर अवैध शराब व कई उपकरण बरामद
170 लीटर शराब व उपकरण बरामद
विज्ञापन


बहराइच। आबकारी विभाग की टीम की छापेमारी रविवार को भी जारी रही। इस दौरान टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर 170 लीटर अवैध कच्ची शराब, 25 सौ किलोग्राम लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये।

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि जिले में अवैध शराब के करोबारियों के खिलाफ रविवार को भी छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने रामगांव के राधाकुड व राजापुर गांव में औचक छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर तैयार 170 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 15 किलोग्राम लहन, 40 स्टोव व काफी संख्या में पतीले समेत अन्य शराब बनाने के उपकरण बरामद हुये। डीईओ लवानिया ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये थे। इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लहन को मौके पर ही नष्ट कर शराब समेत अन्य बरामद सामानों की सीज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र की दबिश देकर सभी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed