फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   40 thousand robbed

युवक को गोली मार 40 हजार लूटे

Sun, 05 Jul 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 05 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
एक युवक पर फायर झोंककर हमलावरों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तमंचा लहराते हुए हमलावर मौके से भाग गए। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। हालत नाजुक है। इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाने में चार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से जानकारी ली है। उन्होंने दोषियों कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस ने पुरानी रंजिश मान रही है। रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहवा गांव निवासी मोहम्मद फखरूदीन पुत्र लल्लन (32) शनिवार शाम रिसिया स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया था।
विज्ञापन


वहां उसने 40 हजार रुपये निकाले और घर के कुछ सामानों की खरीदारी की। इसके बाद वह बाइक से गांव लौटने लगा। डिहवा गांव के पास ईंट-भट्ठे के निकट झाड़ियों में घात लगाए बैठे असलहों से लैस हमलावरों ने फखरुद्दीन पर फायर झोंक दिया। इससे फखरुद्दीन मौके पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर उसके पास से 40 हजार रुपये लूट ले गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक उसका चचेरा भाई साबित अली भी पहुंच गया। उसने पुलिस के सहयोग से फखरुद्दीन को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया।


फखरुद्दीन ने एक हमलावर छब्बू की शिनाख्त की है। साबित अली का कहना है कि छब्बू से पुराना विवाद चल रहा है। छब्बू ने फखरुद्दीन की हत्या करने के लिए हमला किया था। 40 हजार रुपये भी लूट लिए। वहीं, रिसिया क्षेत्राधिकारी अकमल खान युवक का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed