{"_id":"a952e48676d6ba1ba07252fe24e093e1","slug":"35-thousand-of-the-stolen-goods-to-break-the-locks-of-four-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों के ताले तोड़ 35 हजार का माल चाेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों के ताले तोड़ 35 हजार का माल चाेरी
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बेहड़ा बाजार में चोरों ने चार गुमटियों के ताले तोड़कर 35 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। थाने के पास चोरी होने से पुलिस की रात में लगने वाली पिकेट पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
खैरीघाट थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर बेहड़ा बाजार चौराहा है। यहां पर बेहड़ा गांव निवासी विनय कुमार की पान की गुमटी की ताला तोड़ चोरों ने 1500 नकदी समेत दस हजार की संपत्ति पार कर दी। जबकि संजय की पान की गुमटी से भी दस हजार की संपत्ति उड़ा दी। चोरों ने बेहड़ा के रहने वाले हरी की सब्जी की दुकान से दो हजार नकदी समेत दस हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया। इसके बाद पास ही स्थित टेपरी गांव निवासी राजेश की अंडे की दुकान से पांच हजार की संपत्ति पार कर दी।