फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पौधे लगाकर पानी देना भूल गए अधिकारी

पौधे लगाकर पानी देना भूल गए अधिकारी

Sun, 09 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पौधे लगाकर पानी देना भूल गए अधिकारी
बहराइच। जिले मेें मानसून के दौरान 18 लाख से अधिक फल और छायादार पौधों का रोपण किया गया था। लेकिन सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं हुए। आधे से अधिक पौधे सूख गए। हालात ये हैं कि जरवल में पौधरोपण के लिए मंगाए गए पौधे बिना रोपण के ही सूख गए।
विज्ञापन


शासन की ओर से जिले में 14.91 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। चार अगस्त को दूसरा आदेश जारी करते हुए करीब 3.32 लाख और पौधे लगाने का लक्ष्य दे दिया गया। जिले के करीब 25 विभागों को पौधरोपण के लिए लक्ष्य का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें ग्राम्य विकास विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और विकास विभाग अहम थे। इसके अलावा पीडब्लूडी, भूमि संरक्षण, बाल विकास समेत अन्य महकमों को भी लक्ष्य आवंटित किया गया था। 15 अगस्त को एक साथ पौधे लगाने की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों को बजट भी मिल गया था। लेकिन अधिकतर विभागों ने महज कागजी घोड़े दौड़ाते हुए पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा दिखा दिया। जिन विभागों ने पौधे लगाए भी, उनके अफसर और कर्मचारी पौधों को पानी देना ही भूल गए, जिससे अधिकतर पौधे सूख गए।


हालात ये रहे कि विकास खंड जरवल में लगभग एक हजार पौधे बिना लगाए ही कार्यालय परिसर में पड़े रह गए। पौधों के सूखने की भनक पर अधिकारियों ने इनको हटवा दिया।

विभागों की है जिम्मेदारी
वन विभाग की ओर से सूचना देने और लक्ष्य के आवंटन का काम किया गया था। पौधों को लगाने और उनको संरक्षित करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की थी।

उनकी गणना कर वन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। जिसके आधार पर उसकी फीडिंग करा दी गई है। पौधों के सूखने के लिए संबंधित विभाग ही जिम्मेदार हैं।
-आरपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
जरवल के खंड विकास अधिकारी राम अवतार ने बताया कि विकास विभाग के माध्यम से उनको 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था।

सभी पौधों को ब्लॉक कार्यालय और ग्राम पंचायतों में लगवाया गया है। एक हजार पौधे किन कारणों से रखे रह गए। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed