फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाइक से टकराकर हिरन की मौत

बाइक से टकराकर हिरन की मौत

Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराकर हिरन की मौत
कतर्नियाघाट (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में बिछिया बाजार में मंदिर के निकट शुक्रवार दोपहर में एक बाइक सवार और हिरन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायल हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार चोटहिल हुआ। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जबकि हिरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी अंतर्गत बिछिया गिरिजापुरी मार्ग पर बाजार के निकट स्थित घने जंगल में हिरन को जंगली कुत्ते खदेड़ रहे थे। कुत्तों से बचने के लिए हिरन आबादी की ओर भाग रहा था। इसी दौरान हिरन ने तेज रफ्तार में बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग को पार करने की कोशिश की। तभी अचानक बाइक सवार आ गया। बाइक व हिरन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायल हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय भेजा है। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। रेंज केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed