{"_id":"59022e784f1c1b9a19c0bd8f","slug":"25-anti-rabies-injection-steals-from-the-freezer-of-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के फ्रीजर से 25 एंटी रेबीज इंजेक्शन चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी के फ्रीजर से 25 एंटी रेबीज इंजेक्शन चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला सीएचसी के फ्रीजर से गुरुवार को कुत्ता काटने पर मरीजों को लगाने वाले 25 एंटी रेबीज इंजेक्शन चोरी हो गए। इससे इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। सीएचसी का फार्मासिस्ट चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे लौटा दिया। सीएमओ ने जांच कराकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
सीएचसी गिलौला में कुत्ता काटने वाले मरीजों को सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। तिलकपुर निवासी रूपेश कुमार श्रीवास्तव के पुत्र शुभ श्रीवास्तव (2) व राम छबीले यादव के पुत्र हर्षित (5) को बीते दिनों कुत्ते ने काट लिया था। इस पर गुरुवार को शुभ व हर्षित को लेकर उनके परिवारीजन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने सीएचसी गिलौला पहुंचे।
सीएचसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लाट बख्श सिंह से फार्मासिस्ट सीपी सिंह ने फ्रीजर से एंटी रैबीज इंजेक्शन निकालकर लाने को कहा। मगर लाट बख्श सिंह ने जब फ्रीजर खोला तो उसमें एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं थे। जबकि इस फ्रीजर में 25 एंटी रेबीज इंजेक्शन रखे गए थे। फार्मासिस्ट ने कमरे में तलाश की मगर इंजेक्शन नहीं मिले। इसके चलते इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। वहीं, घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने गिलौला थाने पहुंचे फार्मासिस्ट सीपी सिंह को पुलिस ने ये कहकर लौटा दिया कि सीएचसी अधीक्षक से तहरीर लिखाकर लाओ।
विज्ञापन
इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह बताते हैं कि अस्पताल में दो फार्मासिस्ट तैनात हैं। जिनके चार्ज में दवा रहती है और वही इसके लिए जिम्मेदार हैं। एंटी रेबीज इंजेक्शन किस फार्मासिस्ट के चार्ज में थे? ये बताने से सीएचसी अधीक्षक ने इंकार कर दिया। इस बारे में सीएमओ डॉ. आलोक जी बताते हैं कि मामला गंभीर है। जांच कराकर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।