{"_id":"5bbe3466867a5528124161ce","slug":"21539191910-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 12 घायल
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका से गांव के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। इस पर बालिका के पिता ने आरोपियों के यहां उलाहना दी। इससे नाराज आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एकत्रित होने लगे। जमकर मारपीट व तोड़फोड़ हुई। मारपीट में असलहों का प्रदर्शन किया गया। बाइक तोड़ दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजते हुए सभी को तितर-बितर किया।
घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 नामजद व 30 अज्ञात दबंगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
फखरपुर थाना अंतर्गत घासीपुर गांव निवासी छह वर्षीय बालिका से मंगलवार शाम पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। बालिका के बताने पर उसके पिता व भाई आरापियों के घर रात में पहुंच गए। सभी ने उलाहना देते हुए छेड़छाड़ का विरोध किया।
बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देने की भी बात कही। इससे आरोपी भड़क गया। उसने अन्य सहयोगियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। भगदड़ मच गई।
दबंगों ने बालिका के पिता की जमकर पिटाई की, बाइक को तोड़ दिया। इसके बाद तलवार समेत अन्य धारदार हथियार लहराते हुए धमकी दी। रात 12 बजे तक बवाल चलता रहा। इसी बीच कुछ लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी।
थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने उपद्रव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़, पास्को एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।