फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रिसिया में तनाव के चलते फोर्स तैनात, किसी तरह संभला माहौल

रिसिया में तनाव के चलते फोर्स तैनात, किसी तरह संभला माहौल

Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिसिया में तनाव के चलते फोर्स तैनात, किसी तरह संभला माहौल
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया के मझौवा गांव ले जायी जा रही प्रतिमा पर आजाद नगर मोहल्ले में कुछ लोगों ने पानी फेंक दिया। इस पर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों से काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे और हालात बिगड़ते देख जानकारी एसपी सिटी को दी। एसपी सिटी के निर्देश पर पांच थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। हंगामा देर रात एक बजे तक चलता रहा। इस दौरान डीएम मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को हटवाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं दुर्गापूजा समिति मझौवा के अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझौवा गांव के लोग बुधवार की रात दुर्गा प्रतिमा लेने के लिए रिसिया आए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौटते समय आजाद नगर मोहल्ले में किसी ने प्रतिमा पर पानी फेंक दिया। इससे हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने एसपी सिटी कमलेश दीक्षित को जानकारी दी। एसपी सिटी के निर्देश पर रामगांव, दरगाह, कोतवाली देहात समेत पांच थानों की पुलिस व पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। हंगामा रात एक बजे तक चला। हालात बिगड़ते देख डीएम अजयदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को हटाया। इसके बाद पानी फेंके जाने वाले स्थान की तलाशी लेकर लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पानी फेंकने के मामले में पूछताछ करने के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में पीएसी तैनात की गई है। वहीं दुर्गापूजा समिति मझौवा के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साहू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed