फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अमरूद तोड़ने के विवाद में संघर्ष, फायरिंग, नौ घायल

अमरूद तोड़ने के विवाद में संघर्ष, फायरिंग, नौ घायल

Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमरूद तोड़ने के विवाद में संघर्ष, फायरिंग, नौ घायल
रुपईडीहा/बाबागंज (बहराइच)। मुरलीधर दंदौली गांव में बच्चों द्वारा अमरूद तोड़ने को लेकर हुए विवाद में शनिवार रात दो समुदाय के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। पूर्व प्रधान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की। फायरिंग और संघर्ष में आठ लोग जख्मी हुए हैं। इनमें दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत मुरलीधर दंदौली गांव निवासी भल्लू सोनकर व पूर्व प्रधान सहादत अली के बीच रात में संघर्ष हुआ। भल्लू का कहना है कि उसका भाई रामू (8) गांव के बाहर स्थित बाग में शाम को अमरूद तोड़ रहा था। इस पर पूर्व प्रधान के परिवार के लोगों ने उसे मारापीटा। रात में घर पहुंचने पर जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह सहादत के घर भाई को मारने-पीटने की शिकायत करने पहुंचा था। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान सहादत व उनके समर्थकों ने विवाद शुरू कर दिया। शोर सुनकर भल्लू पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। इसी बीच पूर्व प्रधान सहादत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। मारपीट और संघर्ष में दोनों पक्ष के लोग लहूलुहान हो गए। इनमें बबलू, पप्पू, शुभान अली, राजू, सहादत अली, आफरीन, भल्लू सोनकर, ब्रह्मा प्रसाद आदि शामिल हैं। पूर्व प्रधान सहादत अली और आफरीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। रात में ही सभी को बाबागंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिनमें दो घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो समुदाय के बीच संघर्ष होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए दो ट्रक पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 40 लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में चल रहा जमीनी विवाद
अमरूद तोड़ने को लेकर हुआ संघर्ष महज एक बहाना है। गौरतलब हो कि पूर्व प्रधान सहादत और भल्लू सोनकर के परिवार के बीच अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। आए दिन झड़प होती रहती है। उसी खुन्नस के चलते दोनों पक्ष आपस में भिड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए किया फायरिंग
पूर्व प्रधान सहादत अली का कहना है कि भल्लू सोनकर अपने पिता ब्रह्मा प्रसाद समेत दर्जनों लोगों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर घर पर आ धमके थे। परिवारीजनों को मारने-पीटने लगे। ऐसे में बचाव के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed