{"_id":"59cd392a4f1c1ba1538b4bdc","slug":"181506621738-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरवलरोड और रुपईडीहा में और 73 तलवारें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरवलरोड और रुपईडीहा में और 73 तलवारें बरामद
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड/रुपईडीहा। अजमेर से बहराइच आ रही बसों से तलवारों की बरामदगी थम नहीं रही है। गुरुवार को जरवलरोड और रुपईडीहा में दो बसों की तलाशी के दौरान और 73 तलवारें बरामद हुईं। बरामद तलवारों को सीज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन सभी को अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल भेजा गया है।
जरवलरोड थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि अजमेर से चलकर बहराइच जा रही निजी बस को रोक कर बुधवार रात तलाशी ली गई तो उस बस पर सवार मल्हीपुर श्रावस्ती निवासी शब्बीर के पास से 20, नूर अहमद के कब्जे से 16, मुख्तार अली के पास से 18 व चुन्ना के पास से 17 तलवारें बरामद हुई हैं। बरामद तलवारों को सीज कर आरोपियों कोजेल भेज दिया गया है। उधर रुपईडीहा थानाध्यक्ष आलोक राव ने कस्बे में जांच के दौरान एक बस के निकट पड़ी दो तलवारें बरामद की हैं। मौके से सिद्दीक निवासी कटवा कोतवाली देहात हरदोई को पकड़ा गया है। बरामद तलवारों को सीज कर उसे भी जेल भेज दिया गया है।