फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   व्यवसायी समेत छह मकानों में सेंध लगाकर 20 लाख की चोरी

व्यवसायी समेत छह मकानों में सेंध लगाकर 20 लाख की चोरी

Wed, 21 Jun 2017 04:19 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी समेत छह मकानों में सेंध लगाकर 20 लाख की चोरी
छह घरों से उड़ाई 20 लाख की संपत्ति
विज्ञापन

नानपारा, हरदी व रुपईडीहा क्षेत्र में चोरों ने मचाया उत्पात
नानपारा/राजीचौराहा/बाबागंज। सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। नानपारा, हरदी और रुपईडीहा थाना क्षेत्रों में चोरों ने छह घरों से नकदी व अन्य सामान समेत 20 लाख की संपत्ति पार कर दी।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत हसनगंज निवासी सुशील कुमार इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यवसायी हैं। सोमवार रात घर के लोग सो रहे थे। इसी रात पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने चार मोबाइल सेट, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान समेत एक लाख की संपत्ति उड़ा दी। उधर, हरदी थाना अंतर्गत बेहड़ निवासी उपेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय का एक मकान एरिया चौराहे पर हैं। वह भी व्यवसाय करते हैं। घर पर पुत्री की विदाई होने से वह आवास पर ताला बंद कर गांव गए थे। रात में चोरों ने ताला तोड़कर कपड़ा, बर्तन, दो लाख से अधिक मूल्य के जेवरात आदि पर पार कर दिए। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के पूरे गंगाप्रसाद गांव निवासी राधेश्याम के घर में चोरों ने सेंध लगाकर बर्तन, कपड़ा और जेवरात समेत हजारों की संपत्ति उड़ा दी। राजीचौराहा पर भी एक व्यक्ति की दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास किया। रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बा बाबागंज निवासी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विजय वर्मा के चरदा रोड पर स्थित मकान में मकान के पीछे की चारदीवारी तोड़कर घुसे चोरों 35 हजार रुपये सहित लगभग 10 लाख के जेवरात पार कर दिए7 घटना की रात विजय वर्मा घर नहीं थे। उधर, कस्बे के ही हाईवे पर स्थित एक टायर एजेंसी मालिक मोहम्मद जमी के मकान में पीछे से झाल तोड़कर घुसे चोरों ने डेढ़ लाख नगदी सहित पांच लाख की संपत्ति समेट ली। यहां पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed