{"_id":"594424e84f1c1bff4e8b4967","slug":"181497638120-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को अनियंत्रित बाइक ने रौंदा, एक की मौत, एक लखनऊ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को अनियंत्रित बाइक ने रौंदा, एक की मौत, एक लखनऊ रेफर
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू बाइक ने महिलाओं को रौंदा, एक की मौत
दूसरी गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर
पेटरहा गौढ़ी गांव में घर के सामने बैठ कर रहीं थीं बातें
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पेटरहा गौढ़ी गांव में शुक्रवार को सुबह दो महिलाएं मकान के सामने बैठकर आपस में बात कर रहीं थीं। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे मेें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के पेटरहा गौढ़ी गांव निवासी गिरजा देवी (43) पत्नी कृष्णानंद और सुमित्रा (55) पत्नी रामजतन का मकान सटा हुआ है। शुक्रवार को सुबह मौसम खुशनुमा होने के चलते दोनों महिलाएं घर से निकलकर द्वार पर बैठकर आपस में बातें कर रहीं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार दोनों महिलाओं को रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते, तब तक बाइक सवार मौके से भाग निकला। हादसे में सिर में चोट लगने से गिरजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुमित्रा को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने सुमित्रा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अभी इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।