फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डॉ. कफील के खिलाफ केस दर्ज

डॉ. कफील के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डॉ. कफील के खिलाफ केस दर्ज
बहराइच। आदर्श जिला अस्पताल में बिना अनुमति शनिवार को चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों का इलाज करने पहुंचे डॉ. कफील को जिले की पुलिस ने हिरासत में लेकर बहराइच सीमा के बाहर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने डॉ. कफील को वित्तीय अनियमितता में धर दबोचा। मामले को तूल पकड़ता देख सोमवार देर रात बहराइच पुलिस ने आननफानन में डॉ. कफील के खिलाफ कोतवाली नगर में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व अस्पताल में लोगों को भड़काने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बहराइच जिला अस्पताल में बीते दो माह से सवा सौ से अधिक मासूमों की मौत हुई है। दो परिवारों में सगेे भाइयों ने भी संक्रामक रोगों से दम तोड़ा है।

इस मामले में शनिवार दोपहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से निलंबित चिकित्सक डॉ. कफील अचानक बहराइच पहुंच गए।

उन्होंने बिना अनुमति के आदर्श जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रोगियों का परीक्षण शुरू कर दिया था। इसकी भनक लगने के बाद हड़कंप मचा था।

चिल्ड्रेन वार्ड के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके वर्मा ने मौके पर पहुंचकर डॉ. कफील से अनुमति पत्र मांगा तो वे नहीं दिखा सके।

सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव व कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमनरायन पांडेय ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। घटना के दिन डॉ. कफील को रात आठ बजे तक चिलवरिया चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उन्हें जरवलरोड ले गई। फिर बहराइच की सीमा के बाहर गोंडा जिले में पहुंचाकर किनारा कस लिया था। इस मामले में चिल्ड्रेन वार्ड के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी थी।

जिस रात डॉ. कफील को बहराइच सीमा पार कराई गई। उसी रात गोरखपुर की पुलिस ने उन्हें वित्तीय अनियमितता के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

मामले को तूल पकड़ता देख सोमवार देर रात आननफानन में कोतवाली नगर पुलिस ने डॉ. केके वर्मा की पूर्व में दी गई तहरीर पर डॉ. कफील के खिलाफ धारा 332, 353 व 452 के तहत केस दर्ज कर लिया है।


कोतवाली नगर के प्रभारी निसार हुसैन ने बताया कि पूर्व में मिली तहरीर पर जांच की जा रही थी। उसी के तहत सोमवार देर रात केस दर्ज हुआ है। डॉ. कफील को गोरखपुर पुलिस ने जेल भेजा है। जरूरत पड़ी तो रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed