{"_id":"5989f2484f1c1b9e1b8b4895","slug":"161502212680-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे दलित को पीट-पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे दलित को पीट-पीटकर किया लहूलुहान
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित को पीटकर किया लहूलुहान
बहराइच। खैरा गांव निवासी एक दलित को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। लहूलुहान हालत में वह थाने पहुंचा। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी गुल्ले (60) ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह छह अगस्त की रात को खेत की फसल देखकर लौट रहा था। इस दौरान गांव निवासी परमेशर, रामप्रकाश, अंकल और राकेश ने उसे रोक लिया। इसके बाद जानवरों की पिटाई का आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में गांव के लोग उसे क्षेत्र पंचायत सदस्य जयराम वर्मा के आवास पर ले गए। यहां से डायल 100 की पुलिस उसे थाने ले गई। जहां पहुंचने पर पुलिस ने सुबह आने की बात कही। सुबह पहुंचने पर पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि जानवर चराने का विवाद है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।