फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   इटली का पर्यटक सड़क हादसे में घायल

इटली का पर्यटक सड़क हादसे में घायल

Thu, 03 Aug 2017 09:34 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
इटली का पर्यटक सड़क हादसे में घायल
जरवलरोड (बहराइच)। बौद्ध पर्यटन स्थल श्रावस्ती के भ्रमण पर जा रहे इटली निवासी एक युवक की बाइक सुबह संजय सेतु के बैरीकेडिंग पोल से टकरा गई। इससे बाइक सवार इटली का पर्यटक युवक घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इटली के एलेक्जेंडिया शहर निवासी तोमशो सैगनी (20) पुत्र ग्रेवेल भारत भ्रमण पर आया हुआ है। वह इस समय बाइक से बौद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहा है। तोमशो अपनी बाइक से गुरुवार सुबह बौद्ध तीर्थस्थल श्रावस्ती के लिए रवाना हुआ। जब वह बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र से होते हुए बहराइच सीमा में जरवलरोड थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर संजय सेतु के निकट अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में तोमशो की बाइक अनियंत्रित होकर संजय सेतु के बैरीकेडिंग पोल से टकराकर पलट गई। जिससे पर्यटक युवक घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे संजय कुमार नामक युवक ने पर्यटक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया। सूचना उपजिलाधिकारी रामनगर लव कुमार सिंह को दी गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटक युवक के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली है। उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर करवाया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed